फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   friends joke and upset the boy was not getting married life

दोस्तों के मजाक और शादी न होने से परेशान लड़के ने दी जान

Wed, 26 Oct 2016 08:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
friends joke and upset the boy was not getting married life
युवक शादी न होने से खफा था और कई बार लोग उसका मजाक भी उड़ाते थे
उरई(जालौन) में दोस्तों के मजाक और शादी न होने से परेशान लड़के ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनाें ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के गांव संदी निवासी कन्हैया लाल (30) पुत्र केशव लाल के दो छोटे भाइयों की पिता ने शादी कर दी। शादी न होने से कन्हैया परेशान रहने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब आठ बजे इसी बात को लेकर उसका अपने पिता से झगड़ा हुआ और उसने कहीं से जहर लेकर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उल्टी होने लगी तब परिजनाें को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। गांववालों ने बताया कि कन्हैया लाल के मोहल्ले के दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे मंगलवार की रात दोस्तों के मजाक से नाराज होकर कन्हैयालाल झगड़ा करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed