{"_id":"12d1ba6d886bea20c747e7765b3e7c91","slug":"friend-kidnapped-and-cut-the-throat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग दोस्त ने अपहरण कर गला काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग दोस्त ने अपहरण कर गला काटा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर के गणेशनगर में बुधवार शाम नाबालिग दोस्त ने ही कक्षा तीन के छात्र अर्श की अपहरण के बाद निर्ममता से चाकू से गोदकर और गला काटकर हत्या कर दी और शव अर्मापुर के जंगलों में फेंक दिया। पुलिस ने देर रात सरफराज की निशानदेही पर शव और चाकू बरामद कर लिया।
इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी सरफराज के घर धावा बोल दिया। परिजनों को पीटा, सामान तोड़-फोड़ डाला और आग लगा दी। भीड़ का बवाल देख पुलिस मौके से भाग गई। देर रात तक इलाके में अराजकता का माहौल रहा। पता चला है अर्श और सरफराज के परिवारों में दो दिन पहले मुर्गी के लिए विवाद हुआ था और इसके बाद सरफराज को मारने की धमकी दी गई थी।
कल्याणपुर आदर्श नगर निवासी अर्श मोहल्ले के ही बाल विद्या मंदिर में पढ़ता था। बुधवार शाम 4 बजे वह अपनी मां से मोटर मैकेनिक दोस्त सरफराज से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। साढ़े चार बजे सरफराज (17) ने अर्श के घर पर आकर बताया कि गणेशनगर मोड़ से लाल पल्सर सवार दो युवक अर्श को उठाकर ले गए और चाकू मारकर उससे सात हजार रुपये लूट लिए हैं।
विज्ञापन
सरफराज ने बताया कि वह इतनी दहशत में था कि बाइक का नंबर और सवारों को देख नहीं पाया। अर्श के घरवालों ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सरेशाम अपहरण, लूट की जानकारी पर गणेश नगर के लोगों ने रावतपुर गांव पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की। वहीं अर्श के बड़े भाई हसीब ने पुलिस के सामने ही सरफराज पर शक जता दिया जिसके बाद पुलिस ने सरफराज को हिरासत में ले लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर सरफराज टूट गया और अर्श की हत्या और शव को अर्मापुर के जंगल में फेंकने की बात कबूल की। सरफराज की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। अर्श का गला कटा हुआ था और पेट पर चाकू के बहुत घाव थे। इसका पता चलते ही इलाकाई लोग भड़क गए और सरफराज के घर धावा बोल दिया।
वहां मौजूद इक्का-दुक्का पुलिस वाले भीड़ आती देख खिसक गए और फिर भीड़ ने सरफराज के घर में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला है कि बारावफात में साउंड लगाने का काम गणेशनगर के कुछ लड़के मिलकर करते हैं। इसी के पैसे के लिए अर्श और सरफराज में विवाद हुआ। सरफराज से पूछताछ की जा रही है।