फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fraud of fake journalist in kanpur dehat

गोकशी के मुकदमे से बचाने के नाम पर तथाकथित पत्रकार ने ठगे सवा लाख

Mon, 17 Apr 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
fraud of fake journalist in kanpur dehat
डेमो पिक

गोकशी के मुकदमे से बचाने के नाम पर खुद को पत्रकार बता एक युवक ने महिला से सवा लाख रुपये ठग लिए। मामला यूपी के कानपुर देहात जिले का है। डेरापुर थाने की पुलिस ने तथाकथित पत्रकार के खिलाफ धारा 386 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


डेरापुर थानाक्षेत्र के मुंगीसापुर कसबे के नई बस्ती निवासी वसीम के घर 27 मार्च को पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छापा मारा था। छापामारी के दौरान गोकश भाग निकले थे। जबकि, मौके पर पुलिस ने गोमांश व औजार बरामद किए थे। मामले में कुछ दिनों बाद वसीम की पत्नी अफसाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

 

जेल से जमानत पर छूटने के बाद अफसाना ने बताया कि पुलिस की छापेमारी के बाद खुद को पत्रकार बताने वाला रियाज कुरैशी निवासी डूडीबरी थाना डेरापुर उससे मिला था। उसने गोकशी के मुकदमे से बचाने की बात कही थी जिसके एवज में एक लाख 25 हजार रुपये लिए थे। लेकिन कोई पैरवी न होने पर जेल से छूटने के बाद जब उसने रियाज से रुपये वापस मांगे तो रियाज फिर से दूसरे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed