फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fraud from fake gold

स्टेट बैंक के साथ एक ग्राहक ने खेला ‘गोल्ड गेम’, चार साल बाद ‘गहरी नींद’ से जागे बैंकवाले

Thu, 01 Jun 2017 11:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
fraud from fake gold
डेमो पिक
स्टेट बैंक की मेन ब्रांच में जाकर विशंभर ने ऐसा  ‘गोल्ड गेम’ खेला कि बैंकवाले भी चक्कर खा गए। गोल्ड योजना के नाम पर 3 लाख रुपये बैंक से हासिलकर आरोपी गायब हो गया। पूरे चार साल बाद बैंकवलालों की ‘गहरी नींद टूटी’ तो सबके होश उड़ गए। मामला यूपी के औरैया जिले का है।  
विज्ञापन

 

औरैया शहर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक परवेज अहमद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के मुताबिक 19 से 26 मार्च 2013 के बीच शहर के मोहल्ला ठठराई निवासी विशंभर दुबे ने गोल्ड योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। उस वक्त वह जेवरात लेकर आया और सराफ की रसीद जमा की, जिसमें वजन और गुणवत्ता लिखी हुई थी।

विज्ञापन

 

बैंक का एक कर्मचारी सोने को लेकर विशंभर निषाद के साथ सराफा बाजार में दिलीप कुमार व राम सिंह की दुकान पर पहुंचा तो दोनों सुनारों ने सोने को खरा बताकर रसीद दे दी। इसी आधार पर विशंभर को एक लाख 26 हजार, फिर 40 हजार, बाद में 93 हजार और 39 हजार रुपये का लोन पास किया गया। उस समय बैंक मैनेजर रंजीत सिन्हा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इधर ऑडिट के दौरान सोने की दुबारा जांच कराई गई तो यह नकली निकला। गुरुवार को बैंक मैनेजर परवेज अहमद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल आरके त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। जो तथ्य मिलेंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed