फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four urrested for browning demands

तमंचा लगाकर गुंडा टैक्स मांगते चार धरे

Tue, 12 Jan 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
four urrested for browning demands
जरौली फेज टू के पार्क में सोमवार को एक युवक की कनपटी पर तमंचा रखकर गुंडा टैक्स मांग रहे हिस्ट्रीशीटर के भाई समेत चार युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस पीड़ित युवक के दोस्त की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि चारों शातिर अपराधी हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जरौली फेज टू निवासी आलोक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त विपिन के साथ बी-पार्क के पास से गुजर रहा था। तभी क्षेत्र के अजय ठाकुर ने उसे रोक लिया। अजय के साथ हिस्ट्रीशीटर गोपाल मिश्रा का भाई रामू मिश्रा, सौरभ कश्यप और कपिल भी थे। अजय ने उससे दो हजार रुपये गुंडा टैक्स मांगा।
विज्ञापन


मना करने पर रामू ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया। यह देखकर विपिन थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्क में बने कमरे की घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को रामू के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि इन लोगों ने मोहल्ले के एक युवक से मोबाइल और बुजुर्ग से रुपये भी लूट चुके हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इन युवकों का चौकी सिपाहियों से मेलजोल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed