{"_id":"d0690f6ad1bfc1840b57b24bad5d88ea","slug":"four-person-arressted-in-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो वाहनों से नशीला पदार्थ पकड़ा, चार गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहनों से नशीला पदार्थ पकड़ा, चार गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर पुलिस ने सोमवार की देरशाम अमरौधा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई बोलेरो और इंडिका कार से ब्राउन शुगर और मार्फीन बनाने में प्रयुक्त होने वाला केमिकल और नशीली गोलियां बरामद की।
इसकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
घटनाक्रम के बारे में भोगनीपुर कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि झांसी की ओर से आ रही फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो को रोका गया। गाड़ी की तलाशी में नाइट्राविट की 45 गोलियां, 150 लीटर केमिकल, असली नंबर प्लेट और नीली बत्ती बरामद की गई।
बताया कि बोलेरो में मंदसौर-मध्यप्रदेश के निवासी मुकेश व भगतराम और गुज्जर बेड़िया-अफजलपुर निवासी जगदीश सवार थे। बोलेरो के साथ आ रही एक कार से 50 लीटर नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उसमें रतलाम के ताल निवासी दिलावर खां सवार था।
विज्ञापन
दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों का कहना था कि मुख्य आरोपी कार से उतर कर भाग गया है। उसी की देखरेख में दादानगर, कानपुर नगर की एक फैक्ट्री में केमिकल पहुंचाया जाता है। जहां से कानपुर नगर में कई जगह सप्लाई होता है।