फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four people injured in road accident

एक और बेकाबू कार ने चार को किया घायल

Thu, 14 May 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 14 May 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
four people injured in road accident
शहर में बुधवार को फिर एक कार ने चार लोगों को घायल कर दिया। पहले रावतपुर स्टैंड के पास तीन टेंपो में टक्कर मारी, इसमें तीन लोग घायल हुए। फिर एक साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने कार चला रहे वीएसएसडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. डीबी सरदेसाई को पकड़ लिया और उनसे हाथापाई भी की। पुलिस (डॉयल-100) ने पहुंचकर इन्हें हिरासत में लिया और बाद में नवाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया। कार भी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन


घायल तीन लोगों को हैलट में भर्ती कराया गया है, जबकि साइकिल सवार बिना इलाज कराए ही चला गया। नवाबगंज के विष्णुपुरी मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद इरफान उर्फ बाखुदा टेंपो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर वह रावतपुर टेंपो स्टैंड के पास रुपये गिन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक अनियंत्रित कार तेजी से आई और टेंपो में टक्कर मारकर उन्हें भी चपेट में ले लिया। हादसे में उनका कूल्हा टूट गया। इसके बाद कार दूसरी टेंपो से टकराई। टेंपो में खाना खा रहे आनंद तिवारी उछलकर दूर जा गिरे और पैर टूट गया। टेंपो चालकों ने कार का पीछा किया तब तक कार तीसरी टेंपो से टकरा गई।

इसमें विष्णुपुरी निवासी महेश निषाद घायल हो गए। डॉ. सरदेसाई ने कार सीएसए की ओर मोड़ दी। गेट नंबर तीन के पास नवाबगंज के राहुल को कार ने टक्कर मारी। टक्कर से साइकिल और राहुल उछलकर दूर जा गिरे। इसके बाद कार पोल से टकराकर रुक गई। इसमें डॉॅ. सरदेसाई भी चुटहिल हुए।


उधर साथी टेंपो चालकों ने घायलों को हैलट पहुंचाया। हालांकि राहुल रिक्शे पर साइकिल लादकर चला गया। नवाबगंज एसओ का कहना है कि कार और पूर्व प्राचार्य को थाने लाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed