{"_id":"967769a12b295b31e8280895c3fd9170","slug":"four-injured-in-accident-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाज ने चार को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टंटबाज ने चार को किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौबस्ता में तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्टंट करते समय स्कूल से घर जा रही चार छात्राओं को टक्कर मार दी, जिसमें दो को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बाइक सवार को पीटकर पुलिस बुला ली। पुलिस उसे लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लोगों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के बाद अक्सर बाइक सवार युवक स्टंट करते हैं। हादसा तब हुआ जब आनंद बिहार स्थित शांती निकेतन बालिका विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्राएं घरों को जा रही थीं।
विज्ञापन
अचानक तभी बाइक सवार बर्रा निवासी हिमांशु वहां से काफी तेजी से निकला और बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक की टक्कर लगने से छात्रा रोशनी के सिर और शिवानी के हाथ में चोटें आईं और वे बेहोश होकर सड़क पर गिर गईं। इसके अलावा दो और छात्राओं को टक्कर लगी, लेकिन मामूली चोट आने पर वे उठकर घर चली गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षेत्रीय लोग दौड़े और घायल छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद हिमांशु को पकड़कर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल बाइक सवार युवक हिरासत में है।