फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   firing near mulayams house two injured

मुलायम के घर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 घायल, इटावा में सनसनी

Tue, 13 Jun 2017 10:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
firing near mulayams house two injured
मुलायम
सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के घर पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। गोलियों के छर्रे दो लोगों को लगे हैं उन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस गोली चलाने वाले शख्स की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे इटावा शहर में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सिविल लाइन आवास के आगे वाली गली में रहने वाली बीना मिश्रा के घर सोमवार को परिवार के लोग आए थे। इन लोगाें ने कार गली में खड़ी कर दी। इसी बीच बीना मिश्रा के सामने रहने वाले भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेश चंद्र यादव अपने पुत्र अंकुश यादव के साथ कार लेकर आए। रास्ता बंद होने पर अंकुश कार रोककर गाली गलौज करने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बीना के घर परिवार के लोग आए हैं तो अंकुश उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली देने लगा। बीना और उनकी पुत्रियों ने मना किया अंकुुश ने मारपीट शुरू कर दी। इस पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और बीच बचाव करने लगे। इसी बीच सुरेश यादव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली मोहल्ले के हर्षित शर्मा पुत्र स्व. राजीव शर्मा और मोड़ के पास हेयर कटिंग की दुकान किए शाहिद पुत्र हनीफ के पेट में जा लगी। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद फायरिंग करने वाले पिता-पुत्र कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल भेजा

firing near mulayams house two injured
डेमो पिक
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी वैभव कृष्ण, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव के अलावा सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरेश यादव की कार कब्जे में ले लिया। साथ ही सुरेश यादव की पत्नी को हिरासत में लेकर उसके घर पर ताला डाल दिया। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed