जब 'दूल्हा बना दरोगा', दोस्तों ने इस कदर मचाया उत्पात कि थाने पहुंची बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानें क्या है पूरा मामला....
दिबियापुर(औरैया) में गुरुवार को रकाबगंज आगरा निवासी कताई मिल चौकी प्रतापपुर मेरठ चौकी इंचार्ज संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राजाराम की बारात दिबियापुर में गुंजन टाकीज रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। संजय की शादी दिबियापुर के मोतीलाल की बेटी से होनी थी। देर रात तकरीबन 11 बजे गुंजन टाकीज चौराहे से संजय की बारात उठी। मुहल्ले के लोग बताते हैं कि कई बाराती शराब के नशे में धुत थे। बारात के साथ चलते हुए हंगामा काट रहे थे।
बारात ब्लाक प्रमुख सहार सुषमा देवी के दरवाजे पर पहुंची तो बारात में शामिल शराबियों ने दारू व बियर की खाली बोतलें इधर उधर मकानों पर फेंकनी शुरू कर दीं। ब्लाक प्रमुख के घर के अंदर सो रहे उनके ड्राइवर को घर के दरवाजे पर तोड़फोड़ जैसी आवाज सुनाई दी तो वह बाहर आ गया। हंगामा देखकर उसने बारातियों को रोकने एवं शांतिपूर्वक आगे बढ़ने के लिए कहा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बाराती ब्लाक प्रमुख के ड्राइवर पिंटू पुत्र हुकुम सिंह निवासी भगत का पुर्वा को पीटते हुए घर में घुस गए। शोर शराबा सुनकर ब्लाक प्रमुख सुषमा देवी एवं उनके परिजन भी जाग गए। ऊपरी मंजिल से सभी उतरे तो बाराती उनपर भी टूट पड़े।
ब्लाक प्रमुख सुषमा का आरोप है कि बारातियों ने उनके साथ भी छीना झपटी की। इस बीच विवाद इतना बढ़ा कि कई राउंड फायरिंग भी हुई। मारपीट की इस घटना में दूल्हे का भाई विनय, बहन अंजली उर्फ बेबी पत्नी हेमंत कुमार निवासी अंबेडकर नगर अजीतमल, सत्येंद्र पुत्र राजेश कुमार भी घायल हुए। घटना की सूचना पर यूपी 100 एवं दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मौके पहुंचे और पड़ताल की। एक तरफ से ब्लाक प्रमुख सहार सुषमा सिंह एवं दूसरी ओर से दूल्हे की बहन अंजली ने मारपीट, लूटपाट एवं फायरिंग करने की तहरीर दी है। सीओ औरैया भास्कर वर्मा का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। फायरिंग होने की जानकारी मिली थी। इसके चलते एक राइफल को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, विवाद के बाद देर रात लगभग ढाई बजे शादी की विभिन्न रस्में शुरू हो सकीं। सुबह बारात बहू के साथ विदा हो गई।