{"_id":"3a1dc18ac7d996e7fc3a95fea1cc9271","slug":"firing-due-to-taking-control-of-plot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर कब्जे को लेकर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट पर कब्जे को लेकर फायरिंग
अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 02 Feb 2015 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। चकेरी के देहली सुजानपुर में एक प्लाट पर कब्जे के विवाद में रविवार को रजेपाल ने साथियों के साथ रिटायर्ड फौजी अमर सिंह राजपूत के घर में पथराव कर दिया। प्लाट की दीवार ढहा दी गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि रजेपाल पक्ष की ओर से फायरिंग भी हुई। फोर्स के साथ पहुंचे देहली सुजातपुर चौकी प्रभारी ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया, जिसे हंगामा कर रहे लोगों ने छुड़ा लिया। दोनों पक्षों से तीन महिला सहित पांच लोग जख्मी हुए हैं। शनिवार को ही रजेपाल पक्ष के दो लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जमानत पर छूटने के बाद इन लोगों ने फिर झगड़ा किया है।
देहली सुजानपुर निवासी रिटायर्ड फौजी अमर सिंह राजपूत का मकान के बगल में ही दूसरा प्लाट है। अमर सिंह ने बताया कि प्लाट की रजिस्ट्री उनके पास है पर क्षेत्र का रजेपाल भी इस पर दावा कर रहा है। शनिवार को कब्जे की नियत से रजेपाल के साथी महेंद्र और अवधेश ने झगड़ा किया तब पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शाम को दोनों की जमानत पर छूटे थे। अमर सिंह के मुताबिक रविवार सुबह उनका बेटा रवींद्र विक्रम सिंह घर के बाहर खड़ा था। तभी रजेपाल, महेंद्र पाल, शिवदत्त, धर्मेंद्र पाल 10-12 साथियों के साथ वहां पहुंचे और रवींद्र पर हमला बोल दिया। रवींद्र भीतर भागा तो हमलावर घर में घुस आए। रवींद्र उनकी पत्नी सुनीता और भाई जितेंद्र को लाठी-डंडे से पीटा। शोर सुनकर इकट्ठा हुए इन लोगों बीच बचाव किया इससे रजेपाल पक्ष की शांति और उनकी बहू जख्मी हो गईं। अमर का आरोप है कि भीड़ जुटने पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे देहली सुजानपुर चौकी प्रभारी ने सौरभ को पकड़ लिया। बकौल चौकी प्रभारी रजेपाल के समर्थकों ने हाथापाई कर सौरभ को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। पुलिस घायलों को फौरन कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गई। रवींद्र और जितेंद्र को छोड़कर सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं दोनों भाइयों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इन्हें हैलट रेफर कर दिया।
चौकी प्रभारी का कहना है तहरीर आने पर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका दावा है कि रजेपाल पक्ष के लोग अक्सर झगड़ा करते हैं। पहले भी कई बार वे लोग अमर सिंह पक्ष के साथ मारपीट कर चुके हैं।