फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   firing after two sides dispute in hardoi, three people injured

यूपी: पालिकाध्यक्ष के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल, सात हिरासत में और 200 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sat, 15 Jun 2019 01:13 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
firing after two sides dispute in hardoi, three people injured
मल्लावां में नगर पालिकाध्यक्ष के घर पर फायरिंग, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
यूपी में हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में 3 दिन पहले नगर पालिकाध्यक्ष के भाई से हुए विवाद के बाद शुक्रवार रात हथियारबंद लोगों ने पालिकाध्यक्ष के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाब में पालिकाध्यक्ष के समर्थकों ने भी फायरिंग की। तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कस्बे में हालात तनावपूर्ण है। नगर पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
मल्लावां नगर पालिका के अध्यक्ष अंकित जायसवाल का मल्लावां चौराहे के निकट मुख्य मार्ग पर घर है। मकान के अगले हिस्से में ही उनका कार्यालय भी है। शुक्रवार रात 9 बजे उनके घर के बाहर आए कुछ हथियारबंद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने से घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के समर्थकों ने भी मोर्चा संभाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग शुरू होने पर हमलावर भाग गए। गोली लगने से अंकित (24 ) पुत्र विजयपाल निवासी देवमनपुर, अमन (23) पुत्र अखिलेश और विनीत द्विवेदी (30 ) पुत्र अशोक निवासी शाहपुर गंगा घायल हो गए। ये तीनों विधायक आशीष सिंह आशू के समर्थक बताए जा रहे हैं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया। यहां अंकित की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

घटना से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। मल्लावां कोतवाली पुलिस नगर पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। बताया गया कि नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल के छोटे भाई सिद्धार्थ जायसवाल उर्फ सिद्धू का विवाद 3 दिन पहले देवमनपुर निवासी कल्लू से हो गया था।

कल्लू क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के करीबी माने जाते हैं। इसी विवाद के चलते घटना होने की बात सामने आई है। मल्लावां के कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। उधर दूसरी ओर विधायक से इस मामले पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।

इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बिलग्राम-मल्लावां से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशु, उनके प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी, सहयोगियों सुनील कुमार कनौजिया, राजीव, ऋषि ,अमन, अंकित हिमांशु ,राहुल व 200 अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला, बलवा लूट की धाराओं में मल्लावां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर दूसरी ओर ग्राम देवमनपुर निवासी विधायक आशीष सिंह आशु के समर्थक हिमांशु पटेल पुत्र मदन पाल ने नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल, उनके भाइयों सिद्धार्थ जयसवाल, विशाल जयसवाल, रोहित राणा के अलावा राहुल शर्मा, जलालुद्दीन, इंद्रपाल वर्मा व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला और बवाल की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल समेत सात अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed