फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fireing on man, injured

जिला पंचायत प्रत्याशी के बेटे को गोली मारी, जख्मी

Fri, 02 Oct 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 02 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सीट रसूलाबाद प्रथम से प्रत्याशी के बेटे को हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बेटा जूनियर हाईस्कूल में हेड मास्टर के पद पर कार्यरत है। गोली लगने के बाद घायल को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से हालत गंभीर होने पर उर्सला रेफर कर दिया गया। रसूलाबाद प्रथम सीट से जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी सुंदरलाल पांडेय के बेटे सुधीर पांडेय गुरुवार की शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ रसूलाबाद चौराहे पर दुकान के बाहर बैठे थे। तभी मोबाइल पर सपा नेता कुलदीप सिंह यादव से बात करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से उन्हें कुछ लोगों गोली मार दी। गोली सुधीर के पीठ पर जा धंसी। गोली चलते ही चौराहे पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद दोस्तों ने खून से लथपथ देखकर तुरंत सीएचसी में उन्हें भर्ती कराया। जहां से प्रथामिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सुधीर ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उन्हें मारने का प्रयास किया है। कहा कि गोली मारने वालों में निर्मल, रामसरन, छविनाथ, रामेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।


पिता सुंदरलाल ने बताया कि सुधीर रसूलाबाद के मोतीपुरवा जूनियर हाईस्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है। घायल सुधीर के गोली लगने की खबर फैलते सीएचसी पर मिलने वालों का तांता लग गया।

घायल को देखने के लिए सपा नेता कुलदीप सिंह यादव, जिला सचिव हाजी फैजान खान, आलोक बाजपेयी, अनूप बाथम, अजय यादव भी पहुंचे।

थानाध्यक्ष रसूलाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि  तहरीर मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed