फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in factory of panki

फैक्ट्री में आग से लाखों का माल राख

Thu, 23 Apr 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
fire in factory of panki
पनकी साइट नंबर तीन में बुधवार सुबह संतोष लालवानी की रबर फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख  फैक्ट्री में काम कर रहे सभी मजदूर बाहर भागे। कंट्रोल रूम की सूचना पर दमकलों के साथ फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे। आठ दमकलों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


फायर अफसर का कहना है कि फैक्ट्री में आग से निपटने के संयंत्र नहीं दिखे। इसके लिए मालिक को नोटिस देकर जवाब - तलब किया जाएगा। इधर, संतोष लालवानी ने 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया है। शास्त्री नगर निवासी संतोष लालवानी ने बताया कि फैक्ट्री में चप्पलों की कटिंग की बची सीट आती है।
विज्ञापन


इसे पीस कर और लुगदी बनाकर फिर से नई सीट बनाते हैं। स्क्रैप और कुछ बना हुआ माल बिना छत वाले गोदाम रखा था। आग इसी हिस्से में लगी और देखते ही देखते फैल गई, लेकिन आग की चपेट में मशीन और फ्रेश माल वाला हिस्सा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग सुबह लगभग 11 बजे लगी और दोपहर एक बजे तक आठ दमकलों की मदद से लपटों पर काबू पा लिया गया। फजलगंज, मीरपुर कैंट और कर्नलगंज फायर स्टेशन की दमकलें मंगाई गई थीं। संतोष लालवानी का कहना है कि आग उनके फैक्ट्री में किसी गलती की वजह से नहीं लगी।

उन्हें शक है कि पड़ोसी दाल मिल का सर्वेंट क्वार्टर ऊपरी मंजिल पर है। मजदूरों में से किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट फेंक दी होगी। छत न होने से वह रबर पर गिरी और सुलगते हुए आग का रूप ले लिया। दूसरी ओर सीएफओ राकेश राय ने बताया कि आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है।


छानबीन चल रही है। फैक्ट्री मालिक को अग्निरोधी संयंत्र न होने से जवाब - तलब किया जा रहा है। पनकी एसओ गोपीचंद यादव का कहना है कि संतोष लालवानी ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। यदि वह ऐसा करते हैं तो उसकी छानबीन करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed