फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight between two groups, 11 person injured

रंजिश में जमकर मारपीट , 11 लोग जख्मी

Fri, 10 Apr 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 10 Apr 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
झींझक क्षेत्र के गांव मुड़ेरा में मुकदमेबाजी की रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में तीन महिलाएं समेत 11 लोग लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की। बाद में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। थानाध्यक्ष मंगलपुर एफए पुंढीर ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुड़ेरा गांव निवासी धीर सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा अदालत में खुलने के कारण वादी और आरोपी पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। गुरुवार को आरोपी पक्ष के शिवसिंह ने किसी बात पर गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया।

दोनों पक्ष लाठी, डंडे और पत्थर लेकर मैदान में उतर आए। इसके बाद दोनों ही ओर से लाठियां चलने लगी। मारपीट की घटना में सरला देवी पक्ष के अनूप, अमीर, धीर सिंह, मनमोहन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि, दूसरे पक्ष से अनिल कुमारी पत्नी रवींद्र सिंह, रेवती रमण, ज्ञानेंद्र, रवींद्र, शिवसिंह, अनीता पत्नी सुरेंद्र घायल हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने हवासपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है।


मारपीट मामले में सरला देवी पत्नी धीर सिंह ने रविंद्र, रेवती रमण, रवि आनंद, रमाकांति, शिव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जबकि, दूसरे पक्ष से अनिल कुमारी पत्नी रवींद्र की ओर से अमीर सिंह, धीर, वीर, यदुनाथ, मनमोहन, ब्रजमोहन, संजय, अनूप, पुत्तन राजा, अनुज, रज्जन, विजय और सरला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed