फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Feeding geezer jewelry offerings at the temple intoxicating flown

मंदिर में नशीला प्रसाद खिला वृद्धा के जेवर उड़ाए

Sat, 23 Jan 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Feeding geezer jewelry offerings at the temple intoxicating flown

कल्याणपुर के एक मंदिर में लुटेरों ने वृद्धा को नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बनाया। शुक्रवार को होश आने पर महिला ने बताया कि घटना में शामिल तीन लोग सोने की चेन, कान के टॉप्स और अंगूठी लेकर भाग गए।

विज्ञापन


मंदिर में मौजूद लोगों ने बेहोशी की हालत में वृद्धा को गुरुवार के दिन नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। इंस्पेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अग्निहोत्र नगर मकड़ीखेड़ा निवासी राधेश्याम शर्मा केस्को से एसडीओ पद से रिटायर्ड हैं। गुरुवार दोपहर उनकी पत्नी कुसुम (58) क्षेत्र में ही स्थित मंदिर गई थीं। यहां पर मौजूद दो युवकों और एक युवती ने हर मनोकामना पूरी होने का झांसा देकर कुसुम को प्रसाद दिया। प्रसाद के खाते ही वह अचेत होकर मंदिर में ही गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों  सोने की चेन, टॉप्स और अंगूठी लेकर भाग निकले। महिला के बेटे ने कल्याणपुर थाने में शुक्रवार को लूट की तहरीर दी है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किए बगैर उन्हें टरका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed