{"_id":"7b2b43115fe7e8d4104d4dd4ee3eb142","slug":"fear-of-death-swindle-jewelry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का डर दिखाकर वृद्धा से लाखों की ज्वैलरी ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत का डर दिखाकर वृद्धा से लाखों की ज्वैलरी ठगी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावधान! बेटों की जान का खतरा बताकर ठगने वाले टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय है। साउथ सिटी में कुछ दिन पहले पुत्र की मौत को टालने के लिए तंत्रमंत्र के नाम पर एक वृद्धा को शिकार बनाया था। अब काकादेव में टप्पेबाजों ने बेटे और दामाद पर जान का खतरा बताकर लाखों की ज्वैलरी और रुपये उड़ा दिए।
कल्याणपुर इंदिरानगर निवासी एडवोकेट रामऔतार पांडेय की पत्नी रत्ना गुरुवार को परचून की दुकान पर खरीदारी को गईं थीं। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने रत्ना को रोक लिया। कहा, कि कल तुम्हारे एकलौते बेटे और दामाद की हादसे में मौत हो जाएगी। यह सुनकर महिला घबरा गई।
टप्पेबाजों ने पूजा से संकट कटने की बात कही। टप्पेबाजों के झांसे में आकर महिला घर से तीन टॉप्स, दो सोने की चेन समेत अन्य जेवरात और चार हजार रुपये लेकर पहुंच गई। टप्पेबाज अपनी बाइक से वृद्धा को लेकर जेके मंदिर पहुंचे। यहां पर महिला से दो मिनट आंख बंद करके प्रभु का ध्यान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसी बीच मौका पाकर टप्पेबाज जेवरात और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। वृद्धा काकादेव थाने पहुंची। उसे कल्याणपुर थाने टरका दिया गया। इसके बाद रामऔतार बिना तहरीर दिए पत्नी को लेकर घर लौट आए। उधर एसओ कल्याणपुर का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।