फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father handed daughter to tantric for treasure

बाप के सिर चढ़ा ‘खजाने का लालच’, तांत्रिक से मिलकर बेटी के साथ कर दी हैवानियत

Sat, 10 Jun 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
father handed daughter to tantric for treasure
डेमो पिक
एक बाप पर खजाने का लालच कुछ इस कदर चढ़ा कि वो अपनी नाबालिग बेटी को तांत्रिक के हवाले करने चला गया। इसके आगे जो भी हुआ उसने सभी को चौंका दिया। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। 
विज्ञापन


कन्नौज तालग्राम पुलिस ने माधवनगर स्थित महावीर के घर में छापा मारा। उसके घर से पुलिस ने कागज के नकली नोटों को एक बंडल में बंधा हुआ बरामद किया। उसके गांव के बाहर खड़े पीपल के पेड़ के पास भी पुलिस टीम महावीर को लेकर पहुंची। यहां महावीर के बताए गए स्थान पर खुदाई के दौरान पुलिस को एक मटकी मिली। इसमें करीब दो किलो नकली चांदी और सोने के आभूषण भरे हुए थे।
विज्ञापन






 

पीपल के पेड़ के पास सविता की बलि दे दी

father handed daughter to tantric for treasure
डेमो पिक
पुलिस हिरासत में महावीर ने बताया कि तांत्रिक कृष्णा ने उसकी 14 वर्षीय बेटी सविता की बलि देने के बाद उसे नकली कागज के नोट और आभूषण दिए। कहा था कि बलि देने के 11 दिन बाद नकली नोट और आभूषण असली हो जाएंगे।

तांत्रिक कृष्णा ने पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों को अपने एक गुरु के भी शामिल होने के बात कही। इससे पुलिस ने तांत्रिक के साथ सबसे पहले उसके गुरु की तलाश में ठठिया थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक के घर से एक कार व बाइक समेत कुछ आभूषणों को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम तांत्रिक कृष्णा को घटनास्थल पिपरौली गांव के एक पीपल के पेड़ के पास लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने इसी पेड़ के नीचे सविता की बलि दी थी। इसके बाद मक्के के खेत में उसका शव फेंक दिया था। तालग्राम थाना प्रभारी तारीख खान ने बताया कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। पर्याप्त सबूतों और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed