{"_id":"613e28ba46af0917c94bc095","slug":"farrukhabad-after-giving-triple-talaq-wife-and-daughter-were-expelled-from-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: तीन तलाक देकर पत्नी व पुत्री को घर से निकाला, पति ने दूसरा निकाह किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद: तीन तलाक देकर पत्नी व पुत्री को घर से निकाला, पति ने दूसरा निकाह किया
Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
सार
पति ने शनिवार को तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया है। उसके व उसकी पुत्री के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। गांव में ही अपने मायके चली गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में महिला को मारपीट कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। महिला ने थाने पहुंचकर पति सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें पति पर दूसरा निकाह करने का भी आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला भीखा निवासी खुर्शीदा बेगम का निकाह 25 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके एक 22 वर्षीय पुत्री है। शनिवार को उसके पति ने खुर्शीदा के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद तीन तलाक कहकर उसे व उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया।
रविवार शाम खुर्शीदा ने थाने पहुंचकर पति, सास, देवर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि 20 वर्ष से ससुरालीजन उसका व पुत्री का उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन गालीगलौज व मारपीट भी करते हैं।