{"_id":"581f50624f1c1bfb02b373a4","slug":"farmer-looted-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने लूटा पानी, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने लूटा पानी, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
कीरत सागर सरोवर से निकली नहर का पूरा फाटक खोलकर पानी लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के कीरत सागर सरोवर से निकली नहर का पूरा फाटक खोलकर पानी लूटने के मामले में सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने एक दर्जन अज्ञात किसानों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। किसानों की इस मनमानी से नाराज सिंचाई विभाग ने नहर का फाटक बंद कराकर सिंचाई का पानी रोक दिया है।
गौरतलब है कि सिंचाई विभाग ने कीरत सागर नहर खोलकर सिंचाई के लिए पानी छोड़ा था। पानी रफ्तार कम होने पर शनिवार को छिकहरा गांव के एक दर्जन से ज्यादा किसानों ने नहर का पूरा फाटक खोलकर पानी लूट लिया था। पूरा फाटक खुलने से नहर ओवरफ्लो हो गई और लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। इससे कीरत सागर तालाब एक दिन में करीब एक फीट खाली हो गया। इस पर प्रशासन ने नाराजगी जताते हुए पानी बर्बाद करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के सींचपाल इमाम खां ने रविवार को छिकहरा गांव के एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ नहर खोलकर जबरन पानी लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो किसानों को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन की ओर से टूटी नहर को दुरुस्त करा दिया गया है और सिंचाई विभाग ने नहर के फाटक बंद करा दिए हैं। दूसरे दिन पूरा पानी बंद होने से किसानों के सामने पलेवा और सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।