फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctor says no for ultrasound to pregnant lady

गर्भवती का अल्ट्रासाउंड न होने पर महिला डाॅक्टर से भिड़े भाजपा नेता  

Thu, 17 May 2018 06:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 May 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
doctor says no for ultrasound to pregnant lady
डेमाे पिक
यूपी के हरदाेई में एक अनाेखा मामला देखने काे मिला है। यहां लोहिया महिला अस्पताल में गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड न होने पर भाजपा नेता की डॉक्टर से नोकझोंक हो गई। इसके बाद ही महिला का अल्ट्रासाउंड हाे सका। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन


हरदोई के नरौथा गांव निवासी सिम्मी पत्नी आशीष कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने उसे लोहिया महिला अस्पताल में बुधवार रात को भर्ती कराया था। गुरुवार को महिला का अल्ट्रासाउंड न होने पर इसकी जानकारी भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर को दी गई। सूचना मिलने पर भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ महिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

 

मरीज के परिजनों ने भाजपा नेता को इलाज न होने के साथ ही अल्ट्रासाउंड न होने की बात कही। इस पर भाजपा नेता डॉ. श्वेता तिवारी के कक्ष में पहुंचे। यहां पर शैलेंद्र सिंह ने महिला का अल्ट्रासाउंड कराए जाने की बात कह कर फार्म भराने को कहा। डॉक्टर ने पहले मरीज लाने की बात कही। इसी बात पर विवाद होने लगा। दोनों में बहस तेज होने पर तीमारदारों की भीड़ लग गई। भाजपा नेता ने इसकी जानकारी सीएमओ डॉक्टर उमाकांत पांडेय और सीएमएस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएमएस डॉ. कैलाश और सीएमओ अस्पताल पहुंचे। शैलेंद्र सिंह राठौर ने सीएमओ को बताया कि डॉक्टर ने आल्ट्रासाउंड कराने से मना कर दिया। सीएमएस ने महिला के परिजनों के  साथ पहुंच कर अल्ट्रासाउंड कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। भाजपा नेता ने बताया कि उनके पास किसी ने फोन कर गरीब महिला के बारे में बताया था। 


 

डॉक्टर ने कहा कि 20 अल्ट्रासाउंड हो चुके है। इसके बाद अब नहीं होंगे। इसी को लेकर विवाद हो गया था। उधर, डॉक्टर श्वेता तिवारी ने बताया कि भाजपा नेता मरीज को लेकर नहीं आए थे। बगैर देखे मरीज को वह कैसे आल्ट्रासाउंड लिखती। इस पर वह विवाद के साथ ही अभद्रता करने लगे। इसकी जानकारी सीएमएस को दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed