फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute between lawyers and police in kanpur

वकीलों के प्रदर्शन में बवाल, एसएसपी कार्यालय में पथराव, जाम की वीआईपी रोड, सीओ की जीप तोड़ी

Mon, 04 Nov 2019 02:02 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
dispute between lawyers and police in kanpur
वकीलों के प्रदर्शन में बवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में वकीलों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। नौबस्ता के केशव नगर स्थित कानपुर किचन रेस्टोरेंट में बार व लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मारपीट और दिल्ली में पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई बर्बरता के विरोध में वकीलों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव कर पथराव करना शुरू कर दिया है। मामला बढ़ता देख कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। वकीलों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा। वीआईपी रोड जाम कर दिया है। महिला थाने के बाहर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में कानपुर किचन कार्नर रेस्टोरेंट में हुए बवाल में रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। सिपाही और रेस्टोरेंट के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने 150 अज्ञात वकीलों पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं वकील की तहरीर पर पुलिसकर्मियों और रेस्टोरेंट के मालिक पिता-पुत्र व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव, महामंत्री कपिल दीप सचान समेत चार लोग शनिवार रात कानपुर किचन कार्नर रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से वकीलों की मारपीट हो गई थी। इसके बाद सैकड़ों वकीलों ने तांडव मचा रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर बवाल किया था।

मामले में रविवार को नौबस्ता थाने में तैनात सिपाही राजेश कुमार व रेस्टोरेंट के मैनेजर जितेंद्र पासवान की तहरीर 150 अज्ञात वकीलों के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, लूट, जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की। उधर गोविंदनगर निवासी अधिवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने अज्ञात दरोगा, दो सिपाही समेत रेस्टोरेंट मालिक पिता-पुत्र व कर्मचारियों पर इन्हीं बलवा, लूट, मारपीट आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

उनके मुताबिक वह अपने मित्र राहुल पोरवाल के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट के बाहर ही उन्हें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव और महामंत्री कपिलदीप सचान भी मिल गए। इसके बाद सभी लोग अंदर खाना खाने पहुंचे। वेटर से आर्डर लेने को कहा तो रेस्टोरेंट के मालिक और उनके बेटे ने गालीगलौज करते हुए बाहर निकल जाने को कहा। जब उन्होंने दोबारा खाने के लिए कहा तो धमकी दी। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनसे मारपीट की। साथ ही महामंत्री की घड़ी, चेन व चश्मा लूट लिया।

मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच टीम ने जांच शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट व उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अनंत देव, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed