फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dhuna contracts domineering ones, police scuffle

दबंग ठेके वाले को धुना, पुलिस से हाथापाई

Fri, 23 Oct 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 23 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dhuna contracts domineering ones, police scuffle

पनकी साइट नंबर-एक में गुरुवार दोपहर देशी शराब ठेका के सेल्समैन संदीप ने विकलांग सुरजीत को डंडे से पीटा तो बवाल हो गया। गांव के तमाम लोगों ने ठेका पर धावा बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ की। संदीप को भी सड़क पर दौड़ा कर पीटा।

विज्ञापन


पुलिस हिरासत से संदीप को छुड़ाकर पीटने का प्रयास किया। पुलिस की जीप घेर ली। सिपाहियों से धक्का-मुक्की की। किसी तरह पुलिस संदीप को वहां से थाने ले जा सकी।
विज्ञापन


पनकी के नौरैयाखेड़ा निवासी निशक्त सुरजीत सिंह कबाड़ बीनकर अपना पेट पालता है। सुरजीत ने बताया कि पनकी साइट नंबर-एक स्थित देशी शराब ठेका के बाहर वह कबाड़ बीन रहा था। उसने ठेके के सेल्समैन संदीप से पीने के लिए पानी मांगा। इस पर संदीप ने डंडे से उसे पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पिटाई की खबर नौरैया खेड़ा पहुंची तो परिवार और मोहल्ले के सैकड़ों लोग आ गए और ठेके पर धावा बोलकर तोड़-फोड़ की। संदीप को पीटा। बवाल की सूचना पर फोर्स पहुंची और संदीप को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले जाने की कोशिश की।


इस भीड़ ने जीप को घेरकर नारेबाजी करते हुए संदीप को हिरासत में छुड़ाने का प्रयास किया। पनकी एसओ आशीष मिश्र ने बताया कि सुरजीत और ठेके वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed