फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of a boy by beating in kanpur dehat, report filed

पिटाई से किशोर की मौत का आरोप, 20 रुपये के लेनदेन में हुई थी मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 19 Nov 2019 08:08 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
death of a boy by beating  in kanpur dehat, report filed
रिंशू कुशवाहा की फाइल फोटो व परिजनों और गांववालों को समझाते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के सरांय गांव में दीपावली के मौके पर मात्र 20 रुपये  के लेनदेन को लेकर दो किशोरों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में एक पक्ष ने किशोर की पिटाई कर दी थी, घटना के बाद से उसका कानपुर में इलाज कराया जा रहा था। करीब तीन सप्ताह बाद (मंगलवार) की सुबह अस्पताल ले जाते समय किशोर की रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को वापस गांव ले आए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


गांव निवासी मुलायम कुशवाहा के लड़के अनुज और गोविंद कुशवाहा के पुत्र रिंशू (13) के बीच दीपावली के मौके पर 20 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। इस घटना के दो दिन बाद (28 अक्तूबर) को रिंशू गांव के बाहर बने काली मंदिर के पास खेल रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी, मुलायम और उसके भाई बाबू कुशवाहा ने रिंशू को पकड़ लिया और उसको घसीटते हुए अपने घर ले गए। वहीं पर उसको जमकर पीटा और भगा दिया। घर पहुंचकर रिंशू निढाल होकर गिर पड़ा और परिजनों को सारी घटना बताई। 

परिजन उसे अस्पताल ले गए और इलाज शुरू कराया। लेकिन, फायदा नहीं मिला तो कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ स्वस्थ्य होने पर उसे घर ले आए। इधर, मंगलवार की सुबह रिंशू की हालत फिर बिगड़ी तो उसको अस्पताल ले भागे। लेकिन, उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जिसपर शव को गांव लौटा लाए और आरोपियों के खिलाफ हंगामा शुरू हो गया। परिजनों का आरोप है कि रिंशू की मौत पिटाई से हुई है।

किशोर की मौत और हंगामे की खबर पाकर कोतवाल आरबी सिंह दलबल के साथ सरांय गांव पहुंचे। पुलिस के काफी समझाने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की शर्त पर परिजन राजी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि गोविंद कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी मुलायम कुशवाहा और उसके भाई बाबू कुशवाहा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की गई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed