फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body of boy found in jalaun

यूपी: बबूल के पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, बुझ गया इकलौता चिराग

Thu, 16 May 2019 05:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
dead body of boy found in jalaun
युवक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी में जालौन जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मवेशी चराने गए ग्रामीणों को बबूल के पेड़ के नीचे एक युवक का शव बनियान से फंदा लगा हुआ मिला। जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की जानकारी पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव की है। पुलिस ने शव बबूल के पेड़ से अलग हटवाया और शिनाख्त करवाने के लिए ग्रामीणों की मदद मांगी। शव की हालत देख कोई युवक को पहचान नहीं पाया। वहीं तलाशी में उसकी जेब से आधार कार्ड व फोन मिला है।
विज्ञापन

 

जिस पर युवक की पहचान गांव के राममिलन (19) पुत्र राम अवतार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। 

जानकारी के अनुसार 14 मई को मृतक की दादी फूला देवी की तेरहवीं थी। दिन भर राममिलन आए हुए रिस्तेदारों को भोजन करवाता रहा और रात्रि 10 व 11 के बीच घर से गायब हो गया। मृतक रामअवतारका इकलौता पुत्र था। 

इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिजन बदहवास हैं। मृतक फुल बनियान पहने था व उसकी एक आस्तीन से ही उसका गला घोंटा गया है। युवक राममिलन का शव गांव से दो किलोमीटर दूर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed