फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dalit women beaten in etawah

दलित महिला पर दबंग करते रहे अत्याचार, तमाशबीन बने रहे गांव वाले

Sun, 16 Oct 2016 12:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
dalit women beaten in etawah
डेमो
दलित महिलाओंं के उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश अब हरियाणा को पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। राज्य में आए दिन किसी न किसी दलित महिला को उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के इटावा में सामने आया है। 
विज्ञापन


वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिरौली में तीन दबंगों ने घर में घुसकर दलित महिला को बुरी तरह मारा। न केवल महिला के साथ मारपीट की गई बल्कि उसे जाति सूचक गालियां देकर भी अपमानित किया गया। तमाशाबीन बने गांव वाले यह सब होता देखते रहे।  
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिरौली निवासी बिरलश्री पत्नी कैलाश चंद्र ने आरोप लगाया कि जब वह अपने घर पर अकेली थी तभी गांव के सुभाष, अजय व विजय उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जब यह सब हो रहा था तो लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन तीनों की इलाके में दंबंगई के चलते किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नही दिखाई। महिला के मुताबिक 'मैं मजबूर बेबस थी, दबंगो से पिटती रही लेकिन उनका विरोध करती रही। फिलहाल, तीनों युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed