नकली नोटों के साथ कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने बताया कि मंधना बाजार में दोनों ने अलग-अलग दुकानों से 10-10 रुपये का सामान खरीदा और 100 के नोट दिए। नोट चेक करने पर नकली होने का शक हुआ तो दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने नोट नकली होने की बात कबूली तो दुकानदारों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद इन्हें पुलिस को सौंप दिया। एसओ केमुताबिक पकड़े गए चौबेपुर के त्रिलोकपुर निवासी सुरेश के बेटे देवेंद्र और अमित शर्मा के पास नकली नोट मिले हैं। अमित खुद को कांग्रेस नगर-ग्रामीण इकाई के विचार विभाग का मीडिया प्रभारी बता रहा है। उसका भाई सीआईएसएफ में एसआई है। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले चौबेपुर स्टेशन पर उन लोगों ने एक शख्स से आधे दाम पर 100 और 50 के नकली नोट खरीदे थे, जिन्हें बाजार में खपा रहे थे। बता दें कि 7 फरवरी के बिठूर के हिंगूपुर गांव निवासी नरेंद्र निषाद के घर छापा मारकर नकली नोटों का कारखाना पकड़ा गया था। नरेंद्र अभी जेल है। इससे पहले पुखरायां कानपुर देहात के मीरपुर गांव में भी नकली नोटों का कारखाना पकड़ गया था। पुलिस वहां से भी इनका कनेक्शन देख रही है।