फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commotion in the temple , the abbot attack

मंदिर में हंगामा, महंत पर हमला

Mon, 26 Oct 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Commotion in the temple , the abbot attack
नवाबगंज के मैनावती मार्ग पर स्थित एक मंदिर परिसर में महंत पर शराब पीने और मांस पकाने का आरोप लगाकर इलाकाई ने जमकर हंगामा किया। महंत को पीटने और तोड़फोड़ की कोशिश हुई।
विज्ञापन


शनिवार को हुई हिंसा से सबक लेकर पुलिस और प्रसाशनिक अफसर फोर्स के साथ आनन-फानन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब करीब दो घंटे बाद लोग शांत हुए। पुलिस हंगामा करने वालों में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे मंदिर के पास स्थित अमरूद मंडी में वसूली और मंदिर ट्रस्ट का भी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मैनावती मार्ग स्थित गोपालेश्वर मंदिर की देखरेख महंत रमाकांत और सुनील उर्फ दुबई करते हैं। मंदिर ट्रस्ट के लोगों के उनका विवाद है। पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। रविवार शाम मंदिर ट्रस्ट के लोग और इलाकाई लोग वहां इकट्ठा हो गए और मंहत पर मंदिर परिसर में शराब पीने और मांस पकाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महंत ने आरोपों से इन्कार किया तो लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की कोशिश की। थोड़ी ही देर में एसीएम-6 आरके त्रिपाठी,सीओ स्वरूप नगर आतिश कुमार नबावगंज, काकादेव और स्वरूप नगर थानों की फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। दोनों अफसरों ने महंत पर लगे आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया, तब लोग शांत हुए।


एसओ का कहना है कि अमरूद मंडी में वसूली और मंदिर ट्रस्ट का भी विवाद चल रहा है। देखा जाएगा इसी को लेकर तो आरोप नहीं लगाए जा रहे। हंगामे में शामिल पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि दुबई कोहना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed