फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Collectorate family came to self-immolation

आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंचा परिवार

Sun, 07 Feb 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Collectorate family came to self-immolation

न्याय के लिए महीनों से भटक रहे आटो चालक ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में परिवार सहित आत्मदाह की कोशिश की। हाथ में मिट्टी का तेल देख आत्मदाह करने से पहले ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने परिवार को हिरासत में लिया है। पनकी निवासी आटो ड्राइवर रामदास ने बताया कि उसने लोन लेकर आटो और परमिट खरीदा था। घाटमपुर निवासी युवक ने बर्रा और पनकी निवासी युवकों के साथ मिलकर उसका परमिट किसी और को बेच दिया। धोखे से उससे अंगूठा लगवा लिया। अर्मापुर पुलिस ने आटो भी सीज कर दिया।
विज्ञापन


ठगी के शिकार रामदास ने चौकी से लेकर एससपी, डीएम तक ठगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसपर रामदास  शनिवार दोपहर पत्नी आशा देवी और तीन बच्चे अभिषेक, विवेक, नीलम संग आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने परिवार को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed