फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   class four student killed after rape

गैंगरेप के बाद कक्षा चार की छात्रा को मार डाला

Tue, 20 Dec 2016 09:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
class four student killed after rape
डेमो पिक
कन्नौज के छिबरामऊ में गैंगरेप के बाद कक्षा चार की छात्रा को मार डाला गया। हत्यारों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर उसका शव फंदे पर टांग दिया। मृतका के भाई ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने लापरवाही पर एक दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक गायब हो गई थी। परिजन खोजते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में स्थित पेड़ से लटका मिला।  जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली। इस दौरान उसके शरीर पर चोट के  निशान पाए गए। इससे गैंगरेप की आशंका जताई गई है। किशोरी कक्षा चार में पढ़ती थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इन लोगों ने धमकी दी थी। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अनुज उर्फ करिया, यशपाल, धर्मेंद्र्र, सचिन तथा पीपल वाली गली छिबरामऊ निवासी अजीत के खिलाफ गैंगरेप एवं हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज सिंह यादव ने लापरवाही के आरोप में दरोगा ब्रजेश बाबू यादव को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने छापेमारी कर नामजद आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम और थाना पुलिस की एक टीम को लगाया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed