फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   clash between petrol pump workers and youths

पेट्रोल पंप कर्मियों और युवकों में संघर्ष

Mon, 09 Mar 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 09 Mar 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
clash between petrol pump workers and youths
बर्रा बाईपास स्थित बसंत पेट्रोल पंप पर रविवार को घटतौली को लेकर बाइक सवार युवकों और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक हालत गंभीर है उसे नजदीक स्थित एक की हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पंप मालिक का आरोप है कि मारपीट के दौरान युवकों ने सेल्समैन से पच्चीस हजार रुपये भी लूट लिए हैं। दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बर्रा आठ निवासी कबीर श्रीवास्तव रविवार दोपहर दोस्त रामचंद्र के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बर्रा बाईपास स्थित बसंत पेट्रोल पंप गए थे। कबीर के मुताबिक सेल्समैन से पचास रुपये का पेट्रोल डालने को कहा, लेकिन उसने चालीस रुपये का पेट्रोल डालकर मीटर शून्य कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर सेल्समैन ने गाली, गलौज की और साथी कर्मचारियों के साथ उसे और उसके दोस्त को कमरे में बंद कर पीटा। उधर, पंप मालिक संजय सिंह का कहना है कि कबीर अपनी पल्सर बाइक में दस रुपये का पेट्रोल डलवाना चाहता था। सेल्समैन दिव्यांशु ने इनकार किया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई।

फिर कबीर ने अपने पंद्रह साथियों के साथ कर्मचारियों से मारपीट की।  हंगामे के दौरान हमलावर सेल्समैन नेत्रपाल से पच्चीस हजार रुपये लूट कर भाग निकले। मारपीट में कबीर, रामचंद्र और पेट्रोल पंप कर्मी दिव्यांशु, नेत्रपाल, राजन दीक्षित घायल हो गए। दिव्यांशु की हालत नाजुक होने पर उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया लूट का आरोप फर्जी है। कबीर, रामचंद्र और नेत्रपाल, राजन दीक्षित को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed