फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ckeri third accused of rape arrested

चकेरी गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ckeri third accused of rape arrested

ओमपुरवा चकेरी की नाबालिग लड़की से गैंगरेप के दूसरे आरोपी विनीत उर्फ कल्लू को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कल्लू शहर छोड़कर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस की दबिश में फंस गया।

विज्ञापन


उसे श्याम नगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कल्लू गुजरात के वडोदरा की कंपनी लक्ष्मी एसोसिएट्स में ड्राइवर है। पुलिस का कहना है कि गैंगरेप के समय कल्लू ही कार चला रहा था। अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अभी मामले के दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


गैंगरेप की पीड़ित लड़की बुधवार को शहर लौट आई। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। फरार आरोपियों के सिलसिले में पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क साधा है, क्योंकि गैंगरेप में प्रयुक्त कार गुजरात की थी। कल्लू के मुताबिक कार का नंबर जीजे 06 एच डी 5620 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस कार का जीपीएस रिकार्ड निकाल रही है। इससे पता चल जाएगा कि घटना वाले दिन कार की लोकेशन क्या थी। कार कहां और किस रूट पर गई थी। चकेरी थानाध्यक्ष राजीव द्विवेदी का कहना है कि गैंगरेप में शामिल विनीत उर्फ कल्लू के कपड़े बरामद किए जाएंगे। यदि उस पर सीमन का अंश मिला तो जांच कराई जाएगी।

यह साक्ष्य के तौर पर काम करेगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि कुलदीप और इंजीनियर जयदीप को भी गिरफ्तार किया जाएगा। ये दोनों गुजरात की कंपनी लक्ष्मी एसोसिएट्स में काम करते हैं। दबिश दी जा रही है।


 हाइवे की सुरक्षा दुरुस्त होगी ः आईजी
आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने हाइवे की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की पहल की है। इसी सिलसिले में आईजी ने एसपी उन्नाव पवन कुमार से बात भी की। आईजी ने कहा कि जाजमऊ गंगा पुल से लखनऊ सीमा तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed