फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chen looted by miscreants

पुलिस के सामने ही चेन लूटकर भागे बदमाश

Sat, 21 Mar 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 21 Mar 2015 03:02 AM IST
विज्ञापन
Chen looted by miscreants
साउथ सिटी में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रह गया है। शुक्रवार दोपहर किदवई नगर की संजय वन रोड पर डॉयल 100 के पुलिस कर्मियों के सामने ही बदमाश बाइक सवार युवती की चेन लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर इनोवा और किदवई नगर थाने के कार सवार सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन पल्सर सवार बदमाश यशोदा नगर बाईपास पर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। घटना को दबाते हुए पुलिस चेन लूट की कोशिश किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


यह स्थिति तब है जबकि गुरुवार को एसएसपी ने मातहतों की लंबी क्लास ली थी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे संजय वन रोड स्थित सेवाश्रम के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यूपी किराना स्कूल चौराहा से चालीस दुकान सब्जी मंडी की तरफ जा रही बाइक सवार महिला के गले में झपट्टा मार कर बदमाशों ने चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश गलियों से होते हुए यशोदा नगर बाईपास की तरफ भागे। घटना के समय महज पचास मीटर की दूरी पर डॉयल 100 की इनोवा सवार पुलिस कर्मी और किदवई नगर थाने का सिपाही फरहद मौजूद था। महिला, उसके पति के शोर मचाने पर डॉयल 100 इनोवा और सिपाही फरहद ने अपनी वैगनआर कार से बदमाशों का पीछा किया।


चेन लूट का संदेश वॉयरलेस में प्रसारित कर इलाके की नाकेबंदी की गई। फिर भी बदमाश पुलिस को चकमा देकर यशोदा नगर बाईपास से गायब हो गए। इस बीच घटनास्थल पहुंचे किदवई नगर चौकी इंचार्ज नन्हेलाल यादव ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया।

थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि चेन लुटी नहीं, बल्कि कोशिश हुई है। महिला ने किसी कार्रवाई से भी इनकार कर दिया। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed