{"_id":"5dd674958ebc3e54c14c47ac","slug":"chain-loot-with-provincial-president-of-mahila-morcha-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष से लूटी चेन
Thu, 21 Nov 2019 05:04 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता के बसंत विहार चौराहे के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष रेनू वर्मा की चेन लूट ली। उनके शोर मचाने पर गैराज में काम कर रहे अरमान ने बाइक से उनका पीछा किया।
इस पर बाइक में पीछे बैठे बदमाश ने बेल्ट से हमला कर दिया। बाइक समेत सड़क पर गिरने से वह चुटहिल हो गया। बदमाश भाग निकले। कल्याणपुर के आवास विकास, केशवपुरम निवासी रेनू वर्मा ने बताया कि बुधवार को धरीपुरवा में लक्ष्मी नारायण यादव के यहां मीटिंग थी। मीटिंग समाप्त होने के बाद वह पैदल बसंत विहार चौराहे जा रही थीं।
पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। थाना प्रभारी नौबस्ता आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि उपचार के बाद अरमान को घर भेज दिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पता पूछने के बहाने शिक्षिका की चेन लूटी
पनकी में बाइक सवार बदमाशों ने बी-ब्लॉक, पनकी निवासी शिक्षिका वंदना चतुर्वेदी की चेन लूट ली। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से लुटेरों के फुटेज मिले हैं। वंदना के पति सौरभ चतुर्वेदी स्माल आर्म्स फैक्टरी में जेडब्ल्यूएम (जूनियर वर्क्स मैनेजर) के पद पर तैनात हैं।
उन्होंने ने बताया कि बुधवार दोपहर वह बच्चों को स्कूल से लेकर लौट थीं। घर के बाहर स्कूटी खड़ी करते वक्त दो नकाबपोश बाइक से आए। रास्ता पूछने के बहाने चेन लूटकर भाग गए। थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।