फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car dipped in canal

पिता से नाराज ‘नशेबाज’ लड़के ने नहर में डुबो दी कार

Fri, 07 Apr 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
car dipped in canal
क्रेन से वैन को बाहर निकलवाती पुलिस, मौके पर जमा भीड़
कानपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात नशेबाज बेटे ने पिता से झगड़ा कर उनकी वैन नहर में फेंक दी। वैन फेंकते हुए घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शी ने जब इस मंजर को देखा तो उसने 100 नंबर को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के साथ देर रात तक मशक्कत करते रहे लेकिन वैन नहीं मिली। शुक्रवार सुबह सुबह क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकाला गया फिलहाल घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में रहने वाले नंदकिशोर का ट्रैवल्स का काम है | नंदकिशोर का इकलौता लड़का गगन बुरी संगत में पड़कर नशे का लती हो गया और घर में पिता से आये दिन झगड़ा करता था। बीती रात भी गगन ने पिता से शराब पीने को पैसे मांगे, जब पिता नंदकिशोर ने नशेबाजी का विरोध किया तो गगन ने घर पर खड़ी वैन में तोड़फोड़ की और वैन को ले जाकर नहर में धकेल कर फेंक दिया और भाग गया। घटना स्थल पर होटल चलाने वाले ने जब देखा तो उसने तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसपी कानपुर देर रात तक वैन को ढूंढते रहे लेकिन वैन नहीं मिली। सुबह पुलिस ने दोबारा गोताखोरों की मदद से वैन की खोजबीन की और क्रेन मंगाकर पानी के अंदर से वैन को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed