फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   captured three generation of frodial

महिला टप्पेबाजों की तीन पीढ़ियां पकड़ी

Sat, 20 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
captured three generation of frodial
ज्वैलरी शॉप से टप्पेबाजी करने वाली बेहद शातिर तीन महिलाओं को बर्रा पुलिस ने शुक्रवार को धर दबोचा। इस काम में तीन पीढ़ियां लगी थीं।
विज्ञापन


नौबस्ता में संजयगांधी नगर निवासी मुन्नी देवी, उसके बेटी पूजा और नातिन गुड़िया तीनों मिलकर कम उम्र के ज्वैलर को अपना निशाना बनाती थीं। पूजा, गुड़िया की मौसी है। पुलिस के मुताबिक मुन्नी और पूजा के पति भी शातिर टप्पेबाज हैं। ये ऐसी दुकानों को टारगेट करते हैं, जहां महिला दुकानदार बैठी हो। सात आठ सदस्यों का यह गिरोह लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी, झींझक, ओरछा, हमीरपुर और फतेहपुर में भी सक्रिय है।

एसपी साउथ अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक ये मूलरूप से घाटमपुर की रहने वाली हैं। तीनों को बर्रा बाईपास के पास से पकड़ा गया है। बृहस्पतिवार को इन महिलाओं ने बर्रा दो स्थित कुमार ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाजी की थी। इनके पास से जेवर भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा चार दिन पहले बर्रा के कंचन ज्वैलर्स में हुई घटना को पूजा के पति पवन और उसके साथी चतुर्वेदी ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पति भी चुने टप्पेबाज
पुलिस की मानें तो ये तीनों महिलाएं अपने धंधे में इतनी शातिर हैं कि इन्होंने जीवन साथी भी टप्पेबाज चुने हैं। फिर चाहे वह किसी धर्म या जाति का हो। इनके घरों में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों की तस्वीरें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed