{"_id":"5acf3ba74f1c1bbb3d8b4b63","slug":"burnt-body-of-woman-found-in-forest-area-of-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः युवती की जली लाश मिलने से सनसनी, गले में रस्सी का निशान, पास में पड़े थे दस्ताने व सैंडल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उन्नावः युवती की जली लाश मिलने से सनसनी, गले में रस्सी का निशान, पास में पड़े थे दस्ताने व सैंडल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Apr 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव के जंगलों में मिली महिला की लाश
यूपी के उन्नाव में गैंगरेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि युवती की जली लाश मिलने से एक बार फिर जिले में सनसनी फैल गई। उन्नाव के तेजपुर गांव मिली में एक 27 वर्षीय युवती की जली लाश की सूचना गांववालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेन्सिक टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
उन्नाव के असोहा थानाक्षेत्र के तेजपुर गांव के पास नहर किनारे झाड़ियों में एक युवती की जली हुई लाश मिली हुई है। मृतक युवती की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। लाश के गले में रस्सी जैसा निशान था। कपड़े शव से 50 मीटर दूर मिले हैं। शव के पास से ऑपरेशन वाले रबर के दस्ताने मिले हैं साथ ही युवती का एक सैंडल भी मिला है। पुलिस के मुताबिक उसकी गला घोंटकर हत्या की गई बाद में पहचान छुपाने के उद्देश्य से लाश को जला दिया गया है।

#Unnao: Burnt body of woman found in forest area, in Asoha. The body has not been identified yet, police and forensic team conduct investigation
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2018