फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bsf soldier Shot his wife and sister in law

NSG कैंपस में पत्नी-साली समेत खून से लथपथ हालत में मिला BSF जवान, पुलिस ने बताई ये कहानी

Wed, 06 Dec 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 06 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
bsf soldier Shot his wife and sister in law
डेमो पिक
मूल रूप से यूपी के कानपुर निवासी बीएसफ जवान उसकी पत्नी और साली तीनों खून से लथपथ होकर दिल्ली के मानेसर राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) कैंपस में फर्श पर तड़प रहे थे। पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात की सूचना फोन पर दी। डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया है। जबकि पत्नी और साली की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला... 

पुलिस के अनुसार मूल रूप से कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी जितेंद्र बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे। वह पांच वर्ष के लिए ट्रेनिंग पर एनएसजी कैंपस मानेसर में आए हुए थे। यहां ट्रेनिंग करते हुए उन्हें दो वर्ष बीत चुके थे। तीन वर्ष की ट्रेनिंग शेष रह गई थी। यहां उन्हें रहने के लिए क्वार्टर नंबर-42 अलॉट किया गया था, जिसमें वह अपनी पत्नी, बच्चों के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि जितेंद्र का प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी में कहासुनी होती रहती थी। पिछले कुछ दिनों से जितेंद्र की साली खुशबू (16) भी यहां आई हुई थी। मंगलवार सुबह वह पत्नी गुड्डन (30) व साली खुशबू के साथ बैठकर कमरे में चाय-नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान दोनों पति-पत्नी में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


जितेंद्र ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर अपनी पत्नी पर तान दी। पत्नी भी गुस्से में आ गई और वह चुप नहीं हुई। जिस पर जितेंद्र ने पत्नी गुड्डन को गोली मार दी। इससे वह खून से लथपथ होकर फर्श पर ही गिर गई। इस पर साली ने शोर मचा दिया और वह भागने लगी। जितेंद्र ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की गर्दन पर गोली मार ली। एनएसजी कैंप में रह रहे अन्य पड़ोसी गोली चलने की आवाज सुनकर मकान के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि तीनों खून से लथपथ फर्श पर गिरे हुए हैं। उन्होंने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर जितेंद्र को जांच के उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी व साली की गंभीर हालत होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला एनएसजी से जुड़ा होने के चलते मानेसर एसीपी धर्मवीर भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। मानेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल देव का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जितेंद्र की मौत हो गई है जबकि उसकी पत्नी व साली अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। जांच के बाद ही घटना का असली खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed