फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of wife in kanpur up

पत्थर से सिर कुचलकर दिव्यांग पत्नी को मार डाला, खुद पुलिस को दी सूचना

Tue, 24 Mar 2020 05:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Mar 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of wife in kanpur up
दिव्यांग महिला की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुखऊपुरवा गांव में मंगलवार को शराब पीने को पैसे न देने पर पति ने दिव्यांग पत्नी की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को फोन बोला कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सुखऊपुरवा गांव निवासी गणेश कुशवाहा टेलर है। घर पास ही उसकी दुकान है। नवाबगंज इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने बताया कि गणेश शराब का लती थी। मंगलवार को वह दोनों पैरों से दिव्यांग पत्नी उमा देवी 32 से शराब के लिए पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर वह मारने पीटने लगा।
विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो उसने पत्थर से ताबड़तोड़ उमा के सिर पर वार पर वार कर मार दिया। उसके बच्चे खुशबू, शिवानी, अंकिता और शिवम की चीखपुकार सुनकर उसके पड़ोस में रहने वाले भाई जगदीश व अन्य लोग पहुंचे। इस बीच गणेश ने पुलिस को फोन कर कहा कि पत्नी को मार दिया है लाश घर पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान समेत फोरेंसिक टीम मौके पर पहंची। हत्या करने के बाद घर पर मौजूद गणेश को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि जिस पत्थर से मारा गया, उसे बरामद कर लिया गया है। अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed