{"_id":"60e67ef44ae88c06a050f076","slug":"brutal-murder-of-a-boy-in-kanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फावड़े से काटकर डंपर चालक की नृशंस हत्या, खेत में इस हालत में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: फावड़े से काटकर डंपर चालक की नृशंस हत्या, खेत में इस हालत में मिला शव
Thu, 08 Jul 2021 10:05 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:05 AM IST
सार
कानपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक अंकित यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू के कुरौना बहादुर नगर गांव में बुधवार रात एक डम्पर चालक की फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह गांव बाहर खेत के बोरवेल में खून से सना उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
गांव निवासी प्रकाश यादव किसान हैं। इनका इकलौता बेटा अंकित यादव (22) डम्पर चलाता था। बुधवार रात 8 बजे वह घर से निकला था। कुछ देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब अंकित वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने बोरवेल में खून से लहूलुहान शव पड़ा देख उसके परिजनोंं को बताया। कानपुर आउटर के एएसपी आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया मामले की जांच की जा रही हैं।कुछ संदिग्धों की उठाया गया है, उनसे पूछताछ जारी है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। अंदेशा है कि अंकित की हत्या आशनाई या रंजिश में कई गई। हालांकि जांच पूरी होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा।