{"_id":"589362d94f1c1b953fe8034f","slug":"broken-sleep-after-incident-many-buildings-in-kanpur-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद टूटी नींद, कानपुर में कई इमारतें सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद टूटी नींद, कानपुर में कई इमारतें सील
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माणकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस के आगे एक न चली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजमऊ में हुए बड़े हादसे और 8 मजदूरों की जानें जाने के बाद प्रशासन की गहरी नींद टूटी है। बिना नक्शा पास कराए और मानकोंका उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ केडीए ने बृहस्पतिवार को रुख सख्त कर लिया। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने जोन-1 और 2 में पांच निर्माणों को सील कर दिया। इस दौरान निर्माणकर्ताओं ने विरोध और हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली।
सील तोड़कर निर्माण किया जा रहा था
केडीए के अपर सचिव पीके सिंह ने बताया कि तिलक नगर में परिसर संख्या 7/65 पर नसीम फातिमा, पार्वती बागला रोड पर परिसर संख्या 7/117 पार्ट में गौरांग भाटिया, आरके नगर, जीटी रोड पर परिसर संख्या 109/378 में मुनीत जैन, नेहरू नगर स्थित परिसर संख्या 109/101 पर सुरजीत कौर और काकादेव स्थित परिसर संख्या 117/एल/61ए एल ब्लॉक में सीमा श्रीवास्तव की ओर से कराए जा रहे अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया है। इसमें से सुरजीत कौर के निर्माण को पहले सील किया जा चुका है। यहां पर सील तोड़कर निर्माण किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान संयुक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, विशेष कार्याधिकारी डीडी वर्मा, सहायक अभियंता योगेश कुमार, आरसी गुप्ता और अवर अभियंता बिपिन विहारी राय, एके भल्ला, टीएन सिंह, पुलिस और प्रवर्तन दस्ता रहा।