{"_id":"97cd047e3eb3ffaffe92209f5912b918","slug":"book-s-friendship-finish-after-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब से दोस्ती, कत्ल पर खत्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किताब से दोस्ती, कत्ल पर खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेड के बुक सेलर प्रेम नारायण पांडे की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने प्रेम की हत्या में शामिल 19 वर्षीय इंटर के छात्र आवास विकास हंसपुरम निवासी शिवम भदौरिया को गिरफ्तार कर उसके पास लूटी गई एक्टिवा, घड़ी और वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
यह खुलासा एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेसवार्ता में किया। एसएसपी ने बताया कि वारदात में शामिल दो अन्य अभियुक्त आर्य नगर निवासी और एलएलबी के छात्र सौरभ और बिधनू के अंशू की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कप्तान ने सीओ विशाल पांडे और उनकी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है। हत्यारोपी अक्सर किताबें लेने बुक सेलर की दुकान पर जाते थे और इसी वजह से उनकी उनसे दोस्ती हुई थी। किताबों के जरिये हुई दोस्ती कत्ल पर आकर थमी।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर प्रेम का शव नौबस्ता दयालपुरम स्थित मुन्नी देवी के प्लाट पर मिला था। एसएसपी ने बताया कि घटना का मास्टर माइंड सौरभ ही है और उसी की प्लानिंग पर बीते रविवार को शिवम, बुक सेलर की एक्टिवा पर बैठकर दयालपुरम स्थित मुन्नीदेवी के प्लाट तक आया था।
जहां सौरभ पहले ही शिवम का इंतजार कर रहा था। इसके बाद तीनों ने मिलकर पहले गमछे से बुक सेलर का गला दबाकर उनकी हत्या की और फिर स्कूटर, मोबाइल, अंगूठी और 2200 रुपये लूट कर फरार हो गए। कप्तान के मुताबिक इन लड़कों को बुक सेलर के पास डेढ़ से दो लाख रुपये होने का अंदाजा था।
शिवम के मुताबिक अंशू ने अपने हिस्से की अंगूठी और 2200 रुपये पहले ही ले लिए थे, स्कूटर बेचकर उससे मिलने वाले रुपये वे और सौरभ बांटने वाले थे।