फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank officer took jump from the height of 70 feet in Etawah

वीरु बना बैंक अफसर, 70 फीट की ऊंचाई से लगा दी छलांग

Wed, 31 Aug 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
bank officer took jump from the height of 70 feet in Etawah
इटावा में पानी की टंकी पर चढ़ा बैंक अफसर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
इटावा में बुधवार की सुबह फिरोजाबाद के भूमि विकास बैंक के फिल्ड अफसर दिपेंद्र यादव ने फिल्म शोले के वीरू की स्टाइल में जमकर हंगामा काटा। यहां कटरा शमसेर खा मुहाल इलाके में वह 70 फीट की ऊंचाई वाले पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस कोई ठोस कदम उठाने की बजाय मूक बनी नजारा देखते रही। परिजनों ने घंटों मिन्नतें की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार बैंक अफसर ने ड्रामे के बीच 70 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन

रात में ही घर से निकल गया था
इटावा के फ्रेंच कॉलोनी में रहने वाले दिपेंद्र यादव (35) पुत्र कोमल यादव फिरोजाबाद के भूमि विकास बैंक में फिल्ड अफसर के रूप में तैनात हैं। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले वह छुट्टियों में आए थे। दो दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार की देर रात करीब तीन बजे दिपेंद्र घर से बिना कुछ बोले निकल पड़ा। सुबह पांच बजे मालूम चला की वह कटरा शमसेर खा मुहाल इलाके में पानी की टंकी पर चढ़ गया है। तब से लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार दिपेंद्र ने अपनी जान ही दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed