फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bad photo was uploaded on the site, students arrested for doing BBA and BCA from Bengaluru

साेशल साइट पर डाली थी अश्लील फोटो, बेंगलुरु से बीबीए और बीसीए कर रहीं छात्राएं गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 01:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Oct 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
bad photo was uploaded on the site, students arrested for doing BBA and BCA from Bengaluru
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कानपुर में दो छात्राओं द्वारा इंटरनेशनल लेदर कंपनी के परिवार के सदस्यों की अश्लील फोटो सोशल साइट पर डालने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रबंधक ने इस मामले में ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों छात्राओं को हवाई जहाज से न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया।

विज्ञापन


इंटरनेशनल लेदर कंपनी के परिवार के सदस्यों की अश्लील फोटो सोशल साइट पर डालकर बदनाम करने की आरोपित बेंगलुरु की दो छात्राओं की जमानत अर्जी निरस्त हो गई। उन पर फोटोशॉप से तस्वीरें अश्लील बनाकर डालने का आरोप है। 

विज्ञापन

एसीएमएम द्वितीय के न्यायालय में ग्वालटोली थाना पुलिस ने बेंगलुरु की छात्रा मोनाजा रेफाई व उम्मेहानी उर्फ नाजिया को पेश किया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने अरोपित की अर्जी निरस्त कर दी। वादी पक्ष के अधिवक्ता सर्वेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता के मुताबिक मोनाजा बीबीए की छात्रा है। वह आर्किटेक्ट का भी काम करती है। उम्मेहानी बीएससी की छात्रा है। दोनों ने इंटरनेशनल कंपनी के बेंगलुरु निवासी एक रिश्तेदार के परिवार के सदस्यों के चेहरे लगाकर अश्लील फोटो डाली थी। परिवार को बदनाम व ब्लैकमेल करने की नीयत से यह अपराध करने के आरोप में दोनों बेंगलुरु जेल में थीं। यहां की पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के लिए अर्जी लगाई थी। बेंगलुरु में जमानत मिलने के बाद दोनों को वहां से पुलिस हवाई जहाज से यहां लाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed