फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   baby theft case in kanpur

ये महिलाएं कहती फिर रहीं, ‘35 हजार ले लो और बच्चा हमको दे दो’

Tue, 28 Feb 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
baby theft case in kanpur
इन दोनों महिलाओं ने मरीजों से मांगा बच्चा - फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर के हैलट अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोमवार को वार्डों में पहुंची दो महिलाएं 35 हजार रुपये के बदले बच्चा खरीदने की मांग करते पकड़ी गईं। महिलाओं पर बच्चा चोरी का आरोप भी लगाया गया है। 
विज्ञापन

हैलट के अपर इंडिया जच्चा-बच्चा अस्पताल में दो महिलाओं ने 35 हजार रुपये में बच्चा खरीदने की पेशकश की। सूचना पर डॉक्टरों ने दोनों को पकड़ लिया। महिलाओं ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। सीएमएस ने तहरीर ही नहीं दी। वहीं पुलिस ने भी मामले की पड़ताल करने की कोशिश नहीं की। तहरीर न मिलने का बहाना बनाते हुए दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इन महिलाओं ने मरीजों का हाल-चाल लिया
सोमवार दोपहर यशोदानगर निवासी दो महिलाएं अस्पताल पहुंची उन्होंने कुछ मरीजों का हाल-चाल लिया। कुछ से हैलट से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा और एक बच्चे के तीमारदार से 35 हजार में बच्चा बेचने की पेशकश की। डॉक्टरों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों महिलाएं पूछने पर कभी खुद को एक एनजीओ का सदस्य बताती थीं तो कभी पत्रकार बताती थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ इकट्ठा हो गई। इस पर दोनों महिलाओं ने हंगामा कर आत्महत्या करने की धमकी दी। दोनों ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया। बताया कि वह दांत दर्द की वजह से तीन दिन से हैलट आ रही हैं। यहां मरीजों की हालत और अस्पताल की व्यवस्था खराब देखी तो मरीज की सहायता की और स्टॉफ को फटकार लगा दी। इसी पर डॉक्टरों ने उनके ऊपर बच्चों के सौदा करने का आरोप लगा दिया। मौके पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा सीसामऊ वार्ड अध्यक्ष प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि डॉक्टरों के आरोप गलत हैं। महिलाएं एक संस्था से जुड़ी है और मरीजों की सहायता करती है। हंगामे के बीच जच्चा-बच्चा की डॉ. सुधा का किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed