फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army Intelligence Unit arrested fake commando at kanpur

मेट्रीमोनियल साइट्स पर ऐसे 'धोखेबाजों से सावधान'!, जानें इस नकली कमांडो की पूरी कहानी... 

Tue, 28 Nov 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
Army Intelligence Unit arrested fake commando at kanpur
कमांडो बनकर लड़कियों को फंसाता था और रुपये ऐंठ लेता था विवेक

खुद को कमांडो बताकर रौब गांठने वाले जालसाज को आर्मी इंटेलिजेन्स यूनिट ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। वह सेना की वर्दी पहनकर मेट्रीमोनियल साइट्स से लड़कियों को शादी का झांसा देकर फंसाता था और उन्हें अपना शिकार बना लेता था। 

विज्ञापन

इस धोखेबाज की पूरी कहानी... 

 
इस जालसाज के किस्से आप सुनकर हैरान रह जायेंगे। आरोपी के पास से कई दस्तावेज और आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किये जाने की भी बातें सामने आ रही हैं। पकड़े जाने के बाद जालसाज से सेना के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। कई लड़कियों से कर चुका जालसाजी अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर नगर जिले के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के एक होटल से सेना की इंटेलिजेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


इसका नाम विवेक कुमार रॉय है और यह बिहार के चम्पारण का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार सेना में भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपया लेता था। आर्मी को उसके पास से कई यूनिफॉर्म, फर्जी दस्तावेज व आई डी कार्ड बरामद हुए हैं। जबकि यह खुद आर्मी में नहीं है। इसके बावजूद वह आर्मी की यूनिफार्म पहन कर घूमता था और लोगों पर रौब गांठता था। इसके साथ ही वह ग्रामीण क्षेत्रों में उन युवाओं को शिकार बनाता था जो सेना में भर्ती होने चाहते थे। उनको भर्ती कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलता था। फ़िलहाल आर्मी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। कहीं यह आईएसआई एजेंट तो नहीं है, इस दिशा में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे बनाता था शिकार

Army Intelligence Unit arrested fake commando at kanpur
सेना की खुफिया इकाई ने कानपुर में नकली कमांडो को गिरफ्तार कर लिया
सेना के अधिकारियों की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर सेना की वर्दी में फोटो डालता था। अपनी डिटेल्स में वह आर्मी में कमांडो के रूप में खुद को बताता था। इसके बाद लड़कियों के रिश्ते आते थे। इनसे प्यार का झांसा देकर रूपये ऐंठता था।

अब तक आरोपी कई लकड़ियों से ठगी कर चुका है। उसके पास से बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड, सेना के आईकार्ड, जूते, कपड़े, पहचानपत्र सहित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। फ़िलहाल सेना आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के तार कहीं देश विरोधी गतिविधियों में तो नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed