फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   animal fats used edible oil

देशी घी और वनस्पति में पश्ाु की चर्बी

Sun, 30 Nov 2014 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 30 Nov 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
animal fats used edible oil
मकनपुर गांव में प्रतिबंधित पशुओं को काटकर उनकी चरबी प्रदेश के कई देशी घी व वनस्पति घी निर्माता कंपनियों को सप्लाई करने के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने गांव से प्रतिबंधित पशुओं को काट रहे एक युवक को दबोचकर उसकी निशानदेही पर 65 टीन चरबी, दो प्रतिबंधित पशुओं के शव, एक जिंदा पशु और धारदार हथियारों का जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन

शनिवार में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मकनपुर गांव स्थित कसौड़ा के मकान में छापेमारी की। मकान में मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोग वहां से भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने गांव निवासी मुन्ना को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में दो प्रतिबंधित पशु मृत और एक जिंदा बरामद किया। पुलिस ने मकान से 65 टीन प्रतिबंधित पशुओं की चरबी बरामद की।
मुन्ना ने पुलिस को बताया कि कई सालों से गांव में प्रतिबंधित पशुओं को आसपास के जिलों समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से लाकर काटने का काम कर रहा है।
यह चरबी प्रदेश के कई जिलों की देशी घी और वनस्पति घी निर्माता कंपनियों को सप्लाई की जाती है। 65 टीन चरबी भी विभिन्न कंपनियों को भेजी जानी थी।
एसपी ग्रामीण अनिल मिश्रा ने बताया कि मुन्ना को जेल भेज दिया गया है। मामले के शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed