{"_id":"59acf7ff4f1c1b02278b4fac","slug":"angry-doctor-attacked-on-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: डॉक्टरों का ‘भयानक चेहरा’ आया सबके सामने, पुलिस पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PHOTOS: डॉक्टरों का ‘भयानक चेहरा’ आया सबके सामने, पुलिस पर हमला
मनीष निगम/रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के स्वरूप नगर थाने पर डॉक्टरों ने किया हंगामा-तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में सोमवार तड़के डॉक्टरों का ‘भयानक चेहरा’ सबके सामने आया। गुस्से से आग बबूला डॉक्टरों की भीड़ स्वरूप नगर थाने के बाहर जमा हो गई और एक के बाद एक पुलिसवालों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। मारपीट में सिपाही को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
कानपुर के स्वरूप नगर थाने पर डॉक्टरों ने किया हंगामा-तोड़फोड़
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात ढाई बजे के करीब एक मरीज का एटेन्डेन्ट ब्लड यूनिट लेने ब्लड बैंक पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर जूनियर महिला डॉक्टर से तीमारदार का झगड़ा हो गया। डॉक्टर ने अपने सीनियर को फोन करके वहां बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के स्वरूप नगर थाने पर डॉक्टरों ने किया हंगामा-तोड़फोड़
आरोप है कि मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. योगेन्द्र स्टाफ की भीड़ बुलाकर तीमारदार के साथ अव्यवहार किया। जिसपर तीमारदार ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया।
डॉक्टरों की पिटाई से घायल
मौके पर पहुंची पुलिस से भी डॉक्टर भिड़ गए। इस दौरान दो जूनियर डॉक्टरों को पुलिस गिरफ्तार कर स्वरूप नगर थाने ले आई। सुबह 3 बजे साथी की गिरफ्तारी से नाराज गूस्से से आग बबूला डॉक्टरों की भीड़ ने स्वरूप नगर थाने पर धावा बोल दिया। ताबड़तोड़ पत्थर बरसाकर थाने का बोर्ड, फर्नीचर आदि तोड़ दिया। वहीं सिपाही से मारपीट भी की गई।
पुलिस थाने में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर
एक्शन में आई पुलिस ने लाठियां पटककर डॉक्टरों को शांत कराया। पुलिस से बदसलूकी करने वाले डॉ. योगेंद्र और डॉ. अमरमणि को पकड़ लिया गया है मुकदमा लिखा जा रहा है।