{"_id":"5a68ceca4f1c1b72268b63ac","slug":"air-force-man-raped-iit-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से आईआईटी की छात्रा काे प्यार के जाल में फंसा एयरफोर्स कर्मी ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक से आईआईटी की छात्रा काे प्यार के जाल में फंसा एयरफोर्स कर्मी ने किया रेप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आईआईटी हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने एयरफोर्स कर्मी पर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोपी युवक के दीदी-जीजा और उसके एक दोस्त को भी साजिश में सहयोगी बताया है।
विज्ञापन
डेमो पिक
छात्रा की मानें तो 2017 में फेसबुक के जरिये शीतांशु से दोस्ती हुई थी। शीतांशु मौजूदा समय में एयरफोर्स में एयरमैन है । 5 जनवरी 2018 को छात्रा के जन्मदिन पर वह आईआईटी कैंपस आया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
दुष्कर्म के बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद भाग निकला। शीतांशु की दीदी, जीजी और दोस्त अनंजय सिंह ने भी शादी कराने की बात कही थी लेकिन वे लोग भी अपनी बात से मुकर गए। छात्रा की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी शीतांशु और तीनों अन्य आरोपियों के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
फेसबुक से प्यार, धोखा और फिर एफआईआर
डेमो पिक
एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा के मजिस्ट्रेटी बयान के साथ ही मेडिकल कराने की कार्यवाही प्रक्रिया में है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई होगी।