फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After robbing the truck driver killed

लूट के बाद ट्रक चालक की हत्या

Thu, 29 Oct 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
After robbing the truck driver killed

ग्वालटोली में मंगलवार देर रात ट्रक चालक अयोध्या प्रसाद (30) की लूट के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। ट्रक केबिन की छत पर सो रहा क्लीनर अशोक सुबह उठा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ट्रक चालक अयोध्या प्रसाद अचलगंज, उन्नाव के उमराव खेड़ा का रहने वाला था। क्लीनर अशोक उसी के गांव का निवासी है। अशोक ने बताया कि सोमवार को बछरावां, रायबरेली से ट्रक में सीमेंट लादा गया था। इसे मंगलवार देर रात ग्वालटोली के अंकुश बिल्डर के पास उतारा गया। इसके बाद शहर में नो-इंट्री के चलते दोनों वहीं रुक गए।
विज्ञापन


अयोध्या ने अपने एक मित्र को फोन करके बुलाया। दोनाें ने रात में मीट बनाकर खाया और शराब पी। इस दौरान अशोक केबिन की छत पर जाकर सो गया। सुबह नींद खुलने पर वह नीचे आया तो केबिन में अयोध्या का खून से लथपथ शव पड़ा था। धारदार हथियार से गर्दन रेती गई थी। भाड़े के 40 हजार रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर पुलिस पहुंची और परिजनों को सूचना दी। पिता भीखाराम, चचेरे भाई समेत परिवार के अन्य लोग आ गए। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रात में जो व्यक्ति अयोध्या से मिलने आया था उसकी तलाश का प्रयास किया जा रहा है। क्लीनर की भूमिका संदिग्ध लगने पर उसे भी हिरासत में लिया गया है।

केबल कर्मी की गोली मारकर हत्या
रूरा (कानपुर देहात)। रूरा थाना क्षेत्र में एक केबल टीवी नेटवर्क के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार शाम ठकुरन गढ़ेवा बंबे के पास खेत में पड़ा मिला।

रूरा थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक के गले में गोली लगने का छेद है। पास में ही मिले गमछे में भी गोली का सुराख मिला है। रूरा में बीते तीन माह से सुनील कुमार यादव (30) निवासी बरहमपुर थाना लाइनपुर, जौनपुर काजल टीवी नेटवर्क के नाम से केबल कनेक्शन का काम कर रहा था।

बुधवार शाम चार बजे वह खाना खाने के बाद किसी के घर में केबल कनेक्शन सुधारने की बात कहकर गया था। इसके बाद शाम छह बजे उसका शव ठकुरन गढ़ेवा गांव के बंबे के किनारे एक खेत में पड़ा मिला।


ग्रामीणों ने इसकी सूचना  पुलिस को दी। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से उसके साथी धीरेंद्र यादव को फोन किया। धीरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर सुनील की शिनाख्त की। रूरा थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed